M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में आयोजित रक्तदान शिविर में डीजे सहित अन्य जजों ने रक्तदान किया,रक्तदान महादानः जिला जज रविन्द्र कुमार प्रथम

हापुड़।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान ऑफ एक्शन के अन्तर्गत राज्य विधिक निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में आज जनपद न्यायालय परिसर हापुड़ में रक्त दान शिविर का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा फीता काट कर किया गया।

उक्त आयोजन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, रविन्द्र कुमार प्रथम प्रधान न्यायाधीश, अमित पाल सिंह, अपर जिला जज / नोडल अधिकारी, डा० रीमा बंसल, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, छाया शर्मा एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण व मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ टीम उपस्थित रहें।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश हापुड़ द्वारा स्वयं रक्त दान करते हुये रक्त दान को महादना बताया एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक रक्त दान करने का आहवान् किया। इसके अतिरिक्त अपर जिला जज प्रथम (एस.सी. / एस.टी), उमाकान्त जिंदल, अपर जिला जज प्रथम मृदुल दुबे एवं न्यायालय के कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण व पुलिसकर्मी द्वारा रक्तदान किया गया।

अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमति छाया शर्मा ने रक्त दान शिविर के आयोजन के अवसर पर रक्त दान करने के लिए न्यायिक अधिकारीगण, समस्त अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारीगण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page