M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

स्कूल बैग में चाकू रख घर में चोरी करने घुसे चोरों को लोगो ने पकड़ा

स्कूल बैग में चाकू रख घर में चोरी करने घुसे चोरों को लोगो ने पकड़ा

डीएलएफ दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-ईके के ए-ब्लॉक स्थित फ्लैट में मंगलवार की सुबह एक चोर ने धारदार चाकू से स्कूल बैग में घुसकर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. चोर को देख महिला ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ ने चोर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को स्कूल बैग समेत गिरफ्तार कर लिया। रीना ने बताया कि उनका बेटा सुबह मंदिर गया था। मेन गेट खुला होने पर चोर अंदर घुसा और बेडरूम में पहुंच गया। पहले उसने पलंग पर रखे 300 रुपए चुरा लिए। जैसे ही वह और सामान चुराने के लिए आगे बढ़ा, उसे देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। रीना ने उसका नाम-पता पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। शोर सुनकर उसके मकान मालिक व अन्य लोग वहां पहुंचे। लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। उन्होंने चोरी के दौरान चोर को पकड़ने के लिए डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में ले लिया। इससे पहले लोगों ने उसकी तलाशी ली, जिसमें गुलाबी रंग का बच्चों का स्कूल बैग मिला। उसमें धारदार चाकू व पतली बोतल व 300 रुपए, एक फोन, महिला के नाम का आधार कार्ड मिला। उन्होंने शालीमार गार्डन थाने में जाकर घटना की लिखित तहरीर पुलिस को देकर मामला दर्ज कराया है। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि आरोपी आशिक उर्फ ​​आसिफ निवासी छाबड़ा कॉलोनी शालीमार गार्डन को चोरी के पैसे व सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है.

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page