M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
GhaziabadHapurModinagarUttar Pradesh

फेसबुक फ्रेंड ने किया महिला से रेप, फेसबुक फ्रेंड से रहे सावधान

मोदीनगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला से फेसबुक फ्रेंड ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। महिला ने बताया कि करीब दो साल पहले सोशल साइट फेसबुक पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। इसके बाद उनके मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। महिला ने बताया कि एक दिन उसके घर फेसबुक फ्रेंड आया। महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। महिला ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page