ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

एनएच-9 पर चलती कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थित निजामपुर बाइपास के निकट शनिवार देर शाम एनएच-9 पर चलती कार में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

जिला मैनपुरी के थाना बिसवा क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी सरवेन्द्र माथुर शनिवार को कार से गौतमबुद्ध नगर गए थे। देर शाम वे एनएच-09 हाईवे से वापस लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-9 स्थित निजामपुर बाइपास के निकट अचानक कार में आग लग गई।

उन्होंने समय रहते कार से कूदकर जान बचाई। हाइवे के बीचों-बीच कार में आग लगने से ट्रैफिक बाधित हो गया। ऐसे में हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारू कराया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page