M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
DelhiNewsUttar Pradesh

मौसम विभाग की माने तो हीटवैव से मिल सकती है राहत, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना

तपा देने वाली गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक अच्छी खबर दी है। अपने ताजा अपडेट्स में कहा है कि अगले पांच दिनों तक देश के अधिकांश इलाकों में लू के आसार नहीं दिख रहे हैं। आईएमडी ने कहा है कि चक्रवाती हवाओं के कारण ऐसा संभव होगा। वहीं, प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि एक और कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड होते हुए ओडिशा तक बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में आमतौर पर बादल छाते हैं और बारिश होती है। इसके कारण तापमान में गिरावट आती है।

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दूसरा आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है। अपेक्षाकृत कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक बनने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में लोगों को पिछले कुछ दिनों से लू की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में अधिक तापमान की वजह से स्थानीय प्रशासन को या तो स्कूलों का समय बदलने या मौसम में सुधार होने तक स्कूलों को बंद करना पड़ा। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को लोगों को तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े हुए देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

देश के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार से लू से राहत मिलनी शुरू हो गई है जबकि कुछ अन्य क्षेत्रों में जैसे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत, आंतरिक गुजरात और महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने शनिवार को कहा कि गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा से लू का प्रकोप कुछ कम हुआ है। मौसम विभाग ने कहा, ”अगले पांच दिनों के दौरान भारत के ज्यादातर हिस्सों में लू की कोई स्थिति नहीं है।”

मौसम विभाग की माने तो हीटवैव से मिल सकती है राहत, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना



बिहार में बारिश के आसार

मौसम कार्यालय ने बताया कि अगले तीन दिनों में ओडिशा के कुछ हिस्सों में, अगले दो दिनों में बिहार में और विदर्भ में सोमवार को ओलावृष्टि का अनुमान है। रविवार को तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में और सोमवार को ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम कार्यालय ने बताया कि दक्षिण हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।



इन इलाकों में भी हो सकती है बारिश

स्काईमेट ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की बारिश का अनुमान है। पश्चिमी हिमालय, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पंजाब, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।



मौसम विभाग की माने तो हीटवैव से मिल सकती है राहत, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना



बिहार में गर्मी से मिली राहत

बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हुई हल्की बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सारण जिले के जीरादेई में राज्य में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कुछ दिनों में राज्य में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अरवल, भोजपुर, बक्सर, पटना, नवादा, नालंदा, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में हल्की बारिश हुई। विभाग के मुताबिक रविवार को राज्य में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page