M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

उघमियों की समस्यायों को प्रमुखता से हल किया जाएं- डीएम,जिला उद्योग बंधु में डीएम ने अधिकारियों व उघमियों के साथ की बैठक


हापुड़।

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव शैलेंद्र सिंह ने सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की सूची विभागवार प्रस्तुत कि। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराया।
इसी क्रम में बैठक में उपस्थित विभिन्न औद्योगिक संगठनों/व्यापारी संगठनों द्वारा धीर खेड़ा क्षेत्र को मास्टर प्लान में औद्योगिक क्षेत्र घोषित किए जाने हेतु कहां गया, जिस पर जिला अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को उक्त समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि फायर स्टेशन निर्माण कार्यों में शीघ्रता लाए।

अग्निशमन अधिकारी ने सभी उद्यमियों से कहा कि वह अपने अपने उद्योगों में आग से बचाव हेतु मॉक ड्रिल कराएं जिससे आगजनी जैसी घटनाओं पर प्रथम दृष्टया काबू पाया जा सके। बैठक में उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों हेतु ईएसआई हॉस्पिटल बनाने हेतु मांग की गई। बैठक में उद्यमियों द्वारा जिलाधिकारी को विभिन्न समस्याओं जैसे फैक्ट्रियों के आगे जलभराव, टूटी सड़कों व विद्युत की समस्याओं की जानकारी दी जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उद्यमियों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग शैलेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील त्यागी , सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आरती मिश्रा, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित कुमार,अमन गुप्ता,विजय अग्रवाल,राजीव गर्ग सहित संबंधित अधिकारी, उद्यमी संगठन व्यापारिक संगठन उपस्थित रहे l



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page