M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

होलिका दहन का शुभ समय शाम 5.57 बजे से 6.45 बजे तक -विनोद शास्त्री


-जिले में 643 स्थानों पर किया जायेगा होलिका दहन
-होलिका में देशी गाय के उपले डालने से धन की प्राप्ति होगी
-पर्यावरण को प्रदूषण से बचाव हेतु होली के पॉलीथीन नहीं डाले
हापुड़-
आज मंगलवार को को जिले दस थाना क्षेत्रों में 643  स्थानों पर होलिका दहन
परंपरागत ढंग से किया जायेगा। होलिका दहन का शुभ समय शाम 5.57 बजे से
6.45 बजे तक रहेगा। होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला
प्रशासन ने कमर कस ली है। नये स्थानों पर होली का दहन नहीं होने दिया
जायेगा।
             पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि 7 मार्च की शाम को होलिका
दहन का शुभ समय शाम 5.57  बजे से 6.45 बजे तक रहेगा। होलिका में देशी गाय
के उपले,आम की लकड़ी,सूखे पत्ते डाले। पर्यावरण को प्रदूषित नहीं
करें,इसको ध्यानार्थ रखते हुए होलिका में पॉलीथीन के साथ-साथ अन्य वस्तु
नहीं डाले।
     उन्होंने बताया कि राई लोगान अपने ऊपर से सात बार उतारकर होलिका में
डालने से नजर लगने से बचाव किया जा सकता है। पीली सरसों नरसिंह भगवान के
नाम से होलिका में डालने से शरीर को रोग से बचाव होता है। आंख के सूखे
पत्ते या लकड़ी होलिका में डालने से सूर्य ग्रह प्रसन्न होते है।
   अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में होली पर्व
को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चाक चैबंद
व्यवस्था की गयी है। होली के त्यौहार पर माहौल खराब करने वालों को पुलिस
द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने जनपदवासियों की अपील
की है,होली आपसी सद्भाव व भाईचारा बढ़ाने वाला त्योहार है,इसे मिलजुलकर
हर्षोल्लास के साथ बताने।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page