ATMS College of Education Menmoms
News

डोडा रखनें के दोषी को कोर्ट ने सुनाई चार साल की सजा

हापुड़।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय द्वितीय) ने अवैध मादक पदार्थ (डोडा) रखने के दोषी को चार वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विशेष एनडीपीएस अभियोजक आशीष कुमार ने बताया कि पिलखुवा पुलिस ने कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज किया। जिसमें उसने कहा कि पुलिस सिखेड़ा मोड़ पर वाहन व संदिग्ध लोगों की चैकिंग एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच किलो अवैध मादक पदार्थ मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इकबाल निवासी गांव सिखेड़ा थाना पिलखुवा बताया।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय द्वितीय में चल रही थी। जिसमें न्यायाधीश छाया शर्मा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में आरोपी इकबाल को दोषी करार दिया। उन्होंने दोषी इकबाल को अवैध मादक पदार्थ रखने के अपराध में चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page