M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सूर्य के संपर्क में आने से मानव शरीर को विटामिन-डी मिलता है,करवाया सूर्य नमस्कार

हापुड़़। लाला छितरमल भगवान दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फरीदनगर गाजियाबाद में क्रीडा भारती, हापुड़ द्वारा सूर्य सप्तमी पखवाड़ा 28 जनवरी से16 फरवरी से अंतर्गत “सूर्य नमस्कार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को सूर्य नमस्कार के फायदें बताए गए ।

क्रीडा भारती सदस्या मनीषा ने सूर्य को ऊर्जा का प्राथमिक स्त्रोत बताया और कहा कि सूर्य के संपर्क में आने से मानव शरीर को विटामिन-डी मिलता है। सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करने से मांसपेशियाँ मजबूत होती है। पाचन तंत्र ठीक रहता है। प्रधानाचार्या अनिल त्यागी ने कहा कि हमें सूर्य नमस्कार को अपने दैनिक जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। इससे मन की एकाग्रता भी बढ़ती है। वैज्ञानिक रूप से सूर्य नमस्कार को रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने और जीवन शक्ति में सुधार करने के लिए जाना जाता है। यह रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है। क्रीडा भारती की सदस्या मनीषा द्वारा 100 से अधिक छात्र – छात्राओं को सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण कराया गया । कार्यक्रम में सौरभ, मीनू , रक्षिका, ललित, विजयपाल, सदफ और स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page