M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

किशोरी के पेट से ऑपरेशन कर निकाली आठ किलों की रसोली , परिजनों के चेहरें खिलें

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 17 वर्षीय किशोरी के पेट में दर्द होनें की शिकियत के बाद उसकी जांच कर ऑपरेशन के माध्यम से आठ किलों की रसोली सफलतापूर्वक निकाल ली ,जिससे परिजनों के चेहरें खिल उठे।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी एक किशोरी (17) को काफी समय से पेट दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे जी०एस० सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि किशोरी के पेट में आठ किलों की रसोली है।

परिजनों की ऑपरेशन की सहमति के बाद हॉस्पिटल की एमडी डॉ रूपाली शर्मा व उनकी टीम डॉ० नेहा भास्कर, डॉ० प्रियंका, डॉ० संग्राम व डॉ० सुधान्शु एवं डॉ० शोभित ने कई घंटे ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक किशोरी के पेट से आठ किलों की रसोली निकाल ली।

किशोरी के माता-पिता व परिजनों ने डाँ० नेहा भास्कर एवं उनकी पूरी टीम को आभार व्यक्त किया।



संस्थान के चेयरमैन गंगा शरन शर्मा ने बताया कि हापुड़ जिले में पहली बार ऑब्सटेट्रिक्स एण्ड गायनेकोलॉजी चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। आठ किलों की रसोली सफलतापूर्वक निकाल कर किशोरी को नया जीवन मिला है।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में जी०एस० मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल नये कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा एवं समाज व जनहित के लिए सदैव बेहतर से बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए हॉस्पिटल तत्पर रहेगा एवं उपचार सम्बन्धी सुविधायें प्रदान करता रहेगा।
संस्थान के सचिव डॉ० अंकित शर्मा, डीन डॉ प्रदीप गुप्ता, मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ सुरेन्द्र कुमार व डिप्टी डायरेक्टर अंकित विझ, ऑब्सटेट्रिक्स एण्ड गायनेकोलॉजी विभाग की डॉ० नेहा भास्कर एवं उनकी पूरी टीम का उत्साह वर्धन करते हुए प्रोत्साहित किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अपने कार्यक्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page