M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान कुरैशी दिल्ली में गिरफ्तार

दिल्ली। मेरठ पुलिस के हाथ शुक्रवार रात एक बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान कुरैशी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि याकूब और इमरान राजधानी के चांदनी चौक इलाके में अपने किसी परिचित के यहां पर छुपे थे. फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त हैं, जिन्हें दिल्ली से मेरठ लाया गया है।

अवैध तरीके से मीट पैकिंग मामले में दर्ज है गैंगस्टर का मुकदमा

दरअसल, याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित 7 लोगों पर गैंगस्टर की धारा में मुकदमा पंजीकृत है. ये मामले उस वक्त दर्ज किए गये थे, जब 31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्ट्री में पुलिस ने छापेमारी की थी. जहां अवैध तरीके से मीट पैकिंग का काम चल रहा था. इसके बाद पुलिस ने याकूब और उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था.

चांदनी चौक इलाके से हुई याकूब और इमरान की गिरफ्तारी



आरोपी याकूब का बेटा फिरोज कोर्ट में सरेंडर होकर 1 महीने पहले जेल चला गया, जबकि पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर बाहर हैं. वहीं दूसरी ओर मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान पर पचास-पचास हजार का इनाम कर दिया था, लंबे समय से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन काफी वक्त तक पुलिस और एसटीएफ को कोई सफलता नहीं मिली. इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि दोनों पिता-पुत्र दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में छिपे हैं. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और शुक्रवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page