M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

फर्जी दस्तावेज बनाकर नाबालिग से की शादी, दुष्कर्म के बाद छोड़ा

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर, पीडि़ता को बालिग दर्शाकर उससे शादी की और दुष्कर्म करके छोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाला संजय उर्फ गुड्डू ने उसकी नाबालिग पुत्री को प्रेम जाल में फंसा लिया था और मोबाइल फोन पर बात करने लगी। शादी करने का झांसा देकर 17 अगस्त 2022 को आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले गया था।

नाबालिग को आरोपी मेरठ लेकर पहुंचा। जहां अपने पक्ष के राजेन्द्र और राजू के साथ मिलकर नाबालिग को बालिग दर्शाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए। इसके बाद विवाह पंजीकरण अधिकारी मेरठ के यहां जाकर नाबालिग से कोर्ट मैरिज कर ली। नाबालिग से कई दिनों तक दुष्कर्म किया और बाद में नाता तोड दिया।

22 दिसम्बर को आरोपी ने पुत्री को डरा धमकाकर अपने घर बुलाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के घर से जाने की जानकारी पर परिजन तलाशते हुए आरोपी के घर पहुंचे, जहां आरोपी को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। इस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पीडि़त और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली में बंद कर दिया था। कोतवाली निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर संजय कुमार उर्फ गुड्डू, राजेन्द्र और राजू के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page