M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

निपुण भारत मिशन के तहत चार दिवसीय ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ, निपुण भारत के लक्ष्य पूर्ण कर बच्चो का सर्वागीण विकास करें शिक्षक-अलका अग्रवाल

हापुड़/सिम्भावली (अमित अग्रवाल )।

निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के द्वितीय बेंच का शुभारम्भ शुक्रवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिम्भावली अलका अग्रवाला एवं जी. डी. ओ. हरित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी अलका अग्रवाल ने निपुण भारत कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए निर्धारित समय अवधि 2025-26 तक लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया तथा प्रशिक्षण की पूरी गम्भीरता से ग्रहण करने का आग्रह किया गया, जिससे बच्चे भाषण और गणित की मूलभूत दक्षताओ को सीख सके और बच्चो का सर्वागीण विकास हो सके।

कोविड – 19 महामारी के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए तथा बच्चों की बौधिक सम्प्राप्ति में वृद्धि करने में यह प्रशिक्षण अत्यधिक महत्वपूर्ण है। बच्चे के द्वारा कार्यपुस्तिकाओं का प्रयोग एवं ट्रैकर द्वारा उसके मधिगम की नियमित प्याच इस प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण बिन्दु है, जिन्हें शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाना आवश्यक है। वी. डी. ओ. सिम्भावली हरित कुमार द्वारा प्रत्येक विद्यालय के भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने और कायाकल्प के अन्तर्गत सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया गया तथा उ० प्र० को निपुण प्रदेश ‘बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। उस प्रशिक्षण में कुल 100 प्रशिक्षणार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर सन्दर्भदाता प्रवीन शर्मा , प्रवीन , दिव्या सैन, प्रदीप तेवतिया, धीरज, नदीम, स्वाति,गुलशन रिफत, दिव्या ज्योति, उपस्थित रहे।

निपुण भारत मिशन के तहत चार दिवसीय ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page