ATMS College of Education Menmoms
News

संपूर्ण समाधान दिवस में पांच शिकायतों का हुआ निवारण, सीडीओ ने दिए समस्याओं का निस्तारण करने के दिए निर्देश

हापुड़।

जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह की अध्यक्षता में तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सभागार में किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है इसलिए जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वोपरि है कोई भी फरियादी समाधान दिवस,किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए। पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक जनपद के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस गढ़मुक्तेश्वर में 56 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 5 शिकायतों का मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से मौके पर निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर, उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, तहसीलदार व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page