ATMS College of Education Menmoms
News

ओवैसी के कार्यक्रम में करंट लगने से युवक झुलसा

हापुड।

सिंभावली के गांव वैठ में उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए डोर टू डोर प्रचार करने के लिए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलस गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सिंभावली के गांव वैठ पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में डोर टू डोर प्रचार किया। प्रचार के दौरान असदुद्दीन ओवैसी को देखने के लिए गांव राजपुर निवासी जावेद सड़क किनारे खड़े ट्रक पर चढ़ गया। इस दौरान ट्रक के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर वह ट्रक में गिरकर घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। युवक को अानन फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिंभावली थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्यौदान सिंह ने बताया कि युवक के करंट लगने की सूचना मिली है। कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page