ATMS College of Education Menmoms
News

घर से लाखों रूपये के जेवर नगदी लेकर फुर्र हुई पत्नी


हापुड़।
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी घर से नगदी और जेवर लेकर गई थी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। वहीं सुसराल वालों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कई साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद निवासी युवती से हुई थी। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। बाद में उसे पता चला कि पत्नी अपने साथ घर से पचास हजार रुपये, सोना, चांदी लेकर गई है। उसने अपनी ससुराल में फोन किया तो पता चला कि पत्नी वहां नहीं पहुंची है। युवक का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page