लुटेरी कंपनियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, धरना-प्रदर्शन कर दिया ज्ञॉपन
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220107-WA0046_resize_81.jpg?w=780&ssl=1)
हापुड़(अमित मुन्ना)।
शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने नगर पालिका स्थित गांधी जी प्रतिमा पर पर्ल्स ग्रुप के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गांधी जी की प्रतिमा से लेकर एसडीएम ऑफिस तक कांग्रेस जनों ने पैदल मार्च किया और सरकार व कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई हो और आम जनता को जल्द उनका खून पसीना बहाकर अर्जित किया धन वापस मिलना चाहिए।
पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कमजोर मजदूर किसान मध्यमवर्ग की आवाज है और जबतक इन लोगों को इनका पैसा वापस नहीं मिल जाता कांग्रेस संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।
इस मौके पर वीसी शर्मा, अमित सैनी, नरेश भाटी, विक्की शर्मा, वाईके शर्मा, लीलू खान, संजीव गोस्वामी, इशरत अली, सलीम, निसार पठान, मुजम्मिल, अमित सैनी, भरत लाल शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, अंकित शर्मा, शादाब, मतलूब आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
5 Comments