ATMS College of Education Menmoms
News

अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन,अभिनेत्री के पोस्टर जलाकर किया विरोध


हापुड़। एक टीवी न्यूज चैनल पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस जनों ने तहसील चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों ने अभिनेत्री के पोस्टर जलाकर अपना विरोध दर्ज किया और सरकार से अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह के मामले में कड़ी कार्यवाही करने की मांग की हैं।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं* कि देश को आजाद कराने में जिन महापुरुषों ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया,आज उन महापुरूषों द्वारा देश को आजादी दिलाने पर एक अभिनेत्री द्वारा अपमानित किया जा रहा हैं। अभिनेत्री के अनुसार देश को सही मायनों में आजादी 2014 में मिली हैं। अभिनेत्री का ये बयान बेहद ही निंदनीय और शर्मसार हैं। अभिनेत्री का बयान भारत मां का अपमान हैं।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि अभिनेत्री द्वारा कहे गए बयान से देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों का अपमान हुआ हैं। अभिषेक गोयल ने सरकार से मांग की हैं कि अभिनेत्री पर महापुरुषों के अपमान पर दिए गए बयान को लेकर राष्ट्रद्रोह में केस दर्ज किया जाएं और तत्काल उनसे पदमश्री पुरस्कार वापिस लिया जाएं।
प्रदर्शन में सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा,नरेश कुमार भाटी,हसन आतिफ,शगुफ्ता राणा, गौरव गर्ग,देवेंद्र कुमार,रिजवान कुरैशी,फिरोज कुरैशी,यशपाल सिंह ढिलौर,विक्की शर्मा,सविता गौतम,कुसुमलता,अनूप कुमार कर्दम, तारेश्वर त्यागी,अमित सैनी, विनोद कुमार,जस्सा सिंह आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page