M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रियंका गांधी पर गलत टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में रोष, झाड़ू लगाकर किया विरोध दर्ज





योगी जी का प्रियंका गांधी जी पर दिया गया बयान देश में झाड़ू लगाने वाली सभी महिलाओं का अपमान हैं – गजराज सिंह*

मुख्यमंत्री जी का बयान गैर जिम्मेदाराना,अपने द्वारा की बयानबाजी पर माफी मांगे योगी आदित्यनाथ- अभिषेक गोयल

हापुड़। शुक्रवार को कांग्रेस जन अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित हुए,जहां कांग्रेस जनों ने यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा गलत टिप्पणी करने पर झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर उन पर माल्यार्पण किया, उसके बाद झाड़ू लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाऊस में यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जी अपने कमरे को झाड़ू लगाकर साफ कर रही थी,जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गलत टिप्पणी कर दी थी। प्रियंका गांधी जी द्वारा झाड़ू लगाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गलत टिप्पणी की थी,जिसके विरोध में कांग्रेस जन सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रियंका गांधी जी द्वारा झाड़ू लगाने के विडियो को देखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था “कि प्रियंका गांधी इसी लायक हैं.।” साथ ही ये भी कहा कि योगी जी का प्रियंका गांधी जी पर दिया गया बयान देश में झाड़ू लगाने वाली सभी महिलाओं का अपमान हैं। देश के हर घर में महिलाएं अपने घर को साफ करने के लिए झाड़ू लगाती हैं तो ऐसे में प्रियंका गांधी जी ने अपने कमरे को साफ करने के लिए झाड़ू लगाकर कौन सी गलती कर दी।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी जी पर टिप्पणी को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा हैं* कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को सोच समझकर टिप्पणी करनी चाहिए थी,उनके बयान की कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कड़ी शब्दों में निंदा करता हैं और मांग करता हैं कि मुख्यमंत्री जी अपने द्वारा दिए गए बयान पर माफी मांगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रियंका गांधी जी पर गलत बयानबाजी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंची हैं।
इस दौरान अमित सैनी,जितेंद्र सिंह,गुलफाम कुरैशी,जकारिया मनसबी,नरेश भाटी,देवेंद्र कुमार,फिरोज कुरैशी,विक्की शर्मा,पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,अमित शर्मा,भरतलाल शर्मा, रतनलाल पार्चा, जस्सा सिंह,एहतेशाम कुरैशी,तारेश्वर त्यागी,अनूप कुमार कर्दम आदि लोग मौजूद रहें।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page