M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना,कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी जी को प्रदेश की तानाशाही सरकार ने असंवैधानिक धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर सीतापुर की जेल में बंद किया हुआ हैं – अभिषेक गोयल

हापुड़। बुधवार को कांग्रेस जन नगरपालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए,जहां कांग्रेस जनों ने यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जी की रिहाई के लिए धरना दिया। इससे पूर्व कांग्रेस जनों ने गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जनों ने धरना स्थल पर अपनी नेता प्रियंका गांधी जी की रिहाई के लिए जोर शोर से आवाज उठाई हैं और मांग की हैं कि उनकी नेता को जल्द से जल्द सीतापुर की जेल से रिहा कर पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाएं। कांग्रेसियों ने हाथ में हथकड़ी और तख्ती के साथ प्रदेश सरकार में खिलाफ धरना दिया। धरने के पश्चात् अपनी नेता प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए पूर्व विधायक गजराज सिंह,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, मोली त्यागी,अनमोल शर्मा,राजसिंह गुर्जर,रविंद्र प्रताप सिंह गुर्जर,सुनील वर्मा,वीरपाल सिंह,भूषण गुर्जर,राहत चौधरी,कादिर चौधरी,एडवोकेट अमित कुमार अग्रवाल,इरफान अहमद,मदन सिंह चौहान,मुकेश कौशिक,सुधीर शर्मा,जितेंद्र सिंह,जकारिया मनसबी,युनुस अली,निसार खान,शाहनवाज,जलाकर तेवतिया,आकाश त्यागी,भरतलाल शर्मा,मोहम्मद असलम,नरेश भाटी,विक्की शर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,अंकित शर्मा,अबूजर चौधरी,ज्ञानेंद्र गुप्ता,खुशनूद अली, जस्सा सिंह,भूरे सलमानी,अनूप कर्दम, मोमीन,अब्दुल कलाम,मोहम्मद हशमद सहित 40 कांग्रेस जनों ने गिरफ्तारी भी दी हैं। प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी और जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी अपनी नेता प्रियंका गांधी जी की रिहाई के लिए सीतापुर में चल रहे आंदोलन में शामिल रहें। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि प्रियंका गांधी जी पिछले 58 घंटे से सीतापुर की जेल में बंद हैं। प्रियंका गांधी जी की सिर्फ इतनी गलती हैं कि उनकी नेता लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी से मारे गए किसानों के परिवार जनों से मिलना चाहती थी लेकिन प्रदेश की तानाशाही योगी सरकार ने उन्हें पीड़ित परिवार से नहीं मिलने दिया और सीतापुर में ही बीच रास्ते में रोक कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि जब भी किसान,मजदूर,गरीब,शोषित,महिला व दबे कुचले लोगों पर कोई अत्याचार होता हैं तो प्रदेश सरकार उन लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास करती हैं जैसा कि लखीमपुर खीरी में देश के अन्नदाताओं के साथ किया जा रहा हैं। ऐसे मे हमारी नेता प्रियंका गांधी जी अगर उनकी आवाज को उठाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम कर रही हैं तो योगी सरकार उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दे रही हैं और उन पर असंवैधानिक धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर सीतापुर की जेल में बंद किया हुआ हैं। पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी ने कहा कि इस समय पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को छोड़कर समूचा विपक्ष शांत बैठा हैं सिर्फ और सिर्फ प्रियंका गांधी जी किसानों,गरीबों,महिलाओं और युवाओं की आवाज को पूरी ताकत के साथ उठा रही हैं। प्रियंका गांधी जी इस समय उत्तर प्रदेश में सबसे ताकतवर नेता के रूप में उभर कर लोगों के सामने आ रही हैं इसलिए प्रदेश सरकार ने बौखलाकर प्रियंका गांधी जी को सीतापुर की जेल में करीब 58 घंटे से कैद किया हुआ हैं। सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि अब तो वीडियो से भी स्पष्ट हो गया हैं कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने वाला भाजपा नेता का बेटा आशीष मिश्रा ही था,इसलिए प्रदेश सरकार भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित किसान परिवार को न्याय दे। इस दर्दनाक घटना में करीब 10 किसान भाइयों की जान जा चुकी हैं जो कि बेहद ही दुखद हैं।
धरने में गिरफ्तारी देने वाले कांग्रेस जनों के साथ साथ किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह जंगी,आउटरीच कमेटी के जिलाध्यक्ष कुलदीप आत्रे,यशपाल सिंह ढिलौर,पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,रतनलाल पार्चा आदि लोग भी उपस्थित रहें।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page