fbpx
ATMS College of Education
News

मौ.दानिश भाजपा स्वच्छ भारत अभियान दक्षिणी के बनें सहसंयोजक ,उत्तरी के ब्रजेश संयोजक व संजय सहसंयोजक मनोनीत


हापुड़(अमित मुन्ना)।
भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के मण्डलो के संयोजक सह संयोजक की घोषणा की गई।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा व स्वच्छ भारत अभियान के जिला संयोजक अमित त्यागी ने संयुक्त रूप से घोषणा करते हुए बताया कि हापुड दक्षिण से मौ दानिश कुरेशी को सह संयोजक, हापुड़ उत्तरी से बृजेश कुमार बिरजू को संयोजक, संजय त्यागी को सह संयोजक नियुक्त किया गया।
.आज दोनों मंडलों के संयोजक व सह संयोजको की जिला कार्यालय पर जिला संयोजक अमित त्यागी ने बैठक लेते हुए कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बड़े स्तर पर शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा जो हापुड़ प्रत्येक सेक्टर में चला कर शहर को स्वच्छ सुन्दर किया जाएगा।
सभी नवनियुक्त संयोजको सह संयोजको दानिश कुरेशी ,बृजेश बिरजू ,संजय त्यागी को जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page