ATMS College of Education Menmoms
News

लालजी देसाई के हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक (अध्यक्ष) लालजी देसाई पहुंचे जनपद हापुड़

तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे लालजी देसाई

सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लालजी देसाई ने हापुड़ पहुंचकर शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हापुड़ शहर के प्रसिद्ध चंडी मंदिर में दर्शन कर लालजी देसाई ने लिया मां चंडी महारानी जी का आशीर्वाद,मंदिर के पुजारी जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई को माता की चुनरी पहनाकर किया सम्मानित

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए मां चंडी महारानी जी से की प्रार्थना

हापुड़। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई दिल्ली से चलकर जनपद हापुड़ में पहुंचे। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने निजामपुर बाईपास पर पहुंचकर सेवादल के राष्ट्रीय संगठक (अध्यक्ष) लालजी देसाई का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय संगठक लालजी देसाई के साथ प्रदेश मुख्य संगठक डॉक्टर प्रमोद पांडे,पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी,महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष बिल्किस राणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रभारी ऋतु चौधरी भी हापुड़ पहुंची। लालजी देसाई ने शहर में स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,चौधरी चरण सिंह,पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अचानक में शहर के प्रसिद्ध चंडी मंदिर में मां चंडी महारानी जी के दर्शन कर माता की चुनरी भेंट कर उनका आशीर्वाद भी लिया और सभा को संबोधित करने के लिए तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर को रवाना हो गए। उनके साथ हापुड़ के कांग्रेस जन भी सभा में हिस्सा लेने के लिए गढ़ पहुंचे। *राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने उत्तर प्रदेश को कुशासन से मुक्ति दिलाने के लिए मां चंडी महारानी जी से
प्रार्थना की हैं उन्होंने ये भी बताया कि तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करने के लिए वे जनपद हापुड़ में पहुंचे हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,कांग्रेस सेवादल,सेवादल यंग ब्रिगेड,असंगठित कामगार,अल्पसंख्यक विभाग,विधि विभाग,महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई का स्वागत किया। मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात दलित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर भेंट की।
*स्वागत करने वालो में* शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा,प्रदेश सचिव सेवाडाले अंकित शर्मा,शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान,देवेंद्र कुमार,जितेंद्र सिंह,अमित सैनी,मयंक त्यागी,पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव आर.के. गर्ग,विक्की शर्मा,महेश शर्मा,तारेश्वर त्यागी,राजमोहन सिंह रौतेला,अनूप कुमार कर्दम,कुणाल गौतम,लोकेश वर्मा,मदन कुमार,अशोक कुमार मुर्गे वाले,शादाब मलिक,अतिकुर रहमान,जलालुद्दीन सैफी,मेहराज,वाहिद,फरदीन,शहजाद,नईम,नौशाद आदि कांग्रेस जन मौजूद रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page