ATMS College of Education Menmoms
News

प्रसपा का स्थापना दिवस मनाया,वृद्ध आश्रम में वितरित किए फल


हापुड़। प्रसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को गांव दोयमी स्तिथ जनहितकारी सेवा समिति द्वारा संचालित आवासीय वृद्ध आश्रम में मनाया। जिसके फलस्वरुप कार्यकर्ताओं ने यहां बुजुर्गों को फ़ल वितरित कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 29 अगस्त 2018 के दिन प्रसपा का गठन किया। जिसके फलस्वरुप रविवार को आश्रम में बुजुर्गों को फ़ल वितरित कर उनका आश्रीवाद प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव एक संघर्षशील नेता रहे है। जिनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके संघर्षों के चलते प्रसपा देश व प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा एक बड़ी ताक़त के रुप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में बिना प्रसपा के सरकार बनना संम्भव है। जिस किसी भी दल की सरकार बनेगी उसमें प्रसपा हर हाल में शामिल होगी। प्रदेश में प्रसपा को जनता का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है।
इस मौके पर जिला प्रमुख महासचिव अय्यूब सिद्दीकी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, अफ़सर अल्वी, गौरव चौधरी, राहुल सिंह, हरेंद्र जाटव, तरुण सागर, धर्मेंद्र गौतम, आश्रम की प्रबंधक करुणा वर्मा व सहायक प्रबंधक रितिका शर्मा मौजूद रही।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page