M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकत्ता-डॉ. शोएब


हापुड़(अमित मुन्ना)।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश को-कोर्डिनेटर डॉ.ललित शर्मा के निवास अर्जुन नगर स्वर्गाश्रम रोड पर नवनियुक्त उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड. शहज़ादा चौधरी का स्वागत व हार्दिक अभिनंदन कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब ने कहा कि कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो ज़िम्मेदारी एड.शहज़ादा चौधरी को दी गई है उस ज़िम्मेदारी का निर्वाह करते हुए शहज़ादा चौधरी व कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मज़बूत करने में लग जाए ,क्योंकि आने वाला समय उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है इस लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह कांग्रेस पार्टी को बूथ पर मज़बूत करने का कार्य करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष असंगठित कांग्रेस जंयत त्यागी ने कहा कि देश के साथ साथ उत्तर प्रदेश की जनता का भला अगर कोई पार्टी कर सकती है तो वो कांग्रेस पार्टी कर सकती है इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें और बूथ पर कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का काम करे!
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड.शहजादा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों को हितों की लड़ाई लड़ी है बाक़ी अन्य पार्टियां सिर्फ़ अल्पसंख्यकों के हितों के साथ होने का छलावा और दिखावा करती हैं।कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एजाज़ अहमद पूर्व सभासद,मनोज कौशिक, जयंत त्यागीं जिला युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जुबेर अली टाटा डॉ.ललित शर्मा राधिका केम जिला सचिव यशपाल ढिल्लोर दिनेश शर्मा मुस्तकीम अल्वी नितिन चौधरी कार्तिक शर्मा राजकुमार शर्मा नीलम ठाकुर वरुण चौधरी चमरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page