M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एबीएसए सहदेव गंगवार का शिक्षकों ने किया स्वागत


हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर(अमित मुन्ना)।
गढ़मुक्तेश्वर के कंपोजिट विद्यालय लठिरा में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चौहान के द्वारा नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी सहदेव गंगवार का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
शिक्षक नेता अनिल चौहान ने मुख्य अतिथि सहदेव गंगवार को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
स्वागत सम्मान समारोह की अध्यक्षता सतपाल ने की तथा मंच का संचालन जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ-हापुड़ के जिला संरक्षक उमेश शर्मा ने किया । इस अवसर पर अतिथि के रूप में आये मंडल उपाध्यक्ष डॉक्टर विकास चौहान , जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव , जिला महा मंत्री सत्येंद्र सिसोदिया को माल्यार्पण कर शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि अनावश्यक रूप से अध्यापकों का किसी भी तरह से शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अध्यापकों से विद्यालय में समय से आने व समय से जाने और विभागीय कार्यों को समय से करने की अपील की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल चौहान के द्वारा सर्वसम्मति से योगेंद्र कुमार अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बागड़पुर को ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
शिक्षक योगेंद्र कुमार ने जिला अध्यक्ष व खंड शिक्षा अधिकारी से अंतर्जनपदीय शिक्षकों का अवशेष वेतन दिलवाने के लिए कहा। इस संदर्भ में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ-हापुड़ के जिला महामंत्री सत्येंद्र सिसोदिया ने अगस्त माह में अवशेष वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर अंशु सिद्धू ,योगेंद्र कुमार , बृजेश कुमार ,विवेक कुमार, नरेंद्र कुमार ,सुमित कुमार ,ओम प्रकाश, चमन सिंह ,शीतल गौतम, कोकिला यादव, अमित कुमार, सचिन कुमार ,मुखर्जी गांधी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षिका सविता चौधरी आदि शिक्षक गण उपस्थित हुए।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page