ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 5 जुलाई: भोलेनाथ की कृपा से मिथुन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, धनु राशि वाले करते रहें बजरंग बाण का पाठ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-चंद्रमा अभी भी मेष राशि में बने हुए हैं। बुध और राहु वृषभ राशि में हैं। मिथुन राशि में सूर्य हैं। शुक्र और मंगल कर्क राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। गुरु और शनि दोनों वक्री हैं। मंगल नीच के हैं।

राशिफल-

मेष-सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। तरक्‍की के रास्‍ते खुलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और व्‍यापार भी आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ-मन थोड़ा अज्ञात भय से परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता को लेकर भी सोचेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम की स्थिति में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार आपका ठीक चलता रहेगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मिथुन-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। संतान पक्ष से कुछ खुशहाल समाचार मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार आपका सही चलेगा। मां काली का स्‍मरण करते रहें।

कर्क-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पैतृक संपत्ति की स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर लेकिन प्रेम और विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-धर्म-कर्म में भाग लेंगे। भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में लाभ होगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से ठीक है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चलेगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहेुं।

कन्‍या-जोखिम भरा समय है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम बदलाव की ओर है। व्‍यापारिक स्थिति में थोड़ा मध्‍यम चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-रंगीन बने रहेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आनंददाय‍क जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलेंगे लेकिन थोड़ी रुकावट के साथ। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-विरोधी परेशान करने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। आप धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलेगा। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-भावुकता पर थोड़ा काबू रखें। महत्‍वपूर्ण निर्णय रोक कर रखें। स्‍वास्‍थ्य‍, प्रेम मध्‍यम रहेगा। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करते रहें।

मकर-गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। थोड़ा शांत होकर चीजों को निपटाएं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। मां काली का स्‍मरण करते रहें।

कुंभ-भाइयों-मित्रों की सहायता से आगे बढेंगे। सार्थक उर्जा का संचार होगा। व्‍यापारिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति भी मध्‍यम रहेगी लेकिन व्‍यापार अच्‍छा रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

मीन-वाणी अनियंत्रित न हो इस बात का ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा मध्‍यम चलेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप मध्‍यम चलते रहेंगे। रुपए-पैसे के मामले में कोई रिस्‍क न लें। किसी को लेन-देन अभी न करें। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। भगवान शिव का स्‍मरण करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page