M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNews

कांग्रेसियों ने मनाई कांशीराम की 88 वी जयंती, चित्र पर किए पुष्प अर्पित

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)। (ehapuruday.com) सोमवार को जनपद हापुड़ के गढ़ रोड स्थित अंबेडकर पुस्तकालय में एससी विभाग कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने भारतीय राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक स्वर्गीय कांशीराम जी की 88वीं जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हे याद किया। स्वर्गीय कांशीराम जी की 88 वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और अपने विचार रखें।
एससी विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मृत्यु के पश्चात कांशीराम जी ने बहुजन आन्दोलनों में पैदा हुए शून्य को ख़त्म करके बहुजन आन्दोलन को फिर से जीवित किया था।
एससी विभाग के कार्यकारी शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने कहा कि कांशीराम जी ने वंचित तबके को संगठित कर उनकी आवाज को ताकत दी और ऐसे लोगों के बीच में जाकर राजनीतिक चेतना जगाने का काम किया।
सेवादल महासचिव सुखपाल गौतम ने कहा कि कांशीराम जी भारतीय राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन काल में भारतीय वर्ण व्यवस्था में बहुजनों के राजनीतिक एकीकरण तथा उत्थान के लिए काफी कार्य किए थे। 1971 में उन्होंने दलित शोषित संघर्ष समिति (डीएसएसएसएस), अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों कर्मचारी महासंघ (बामसेफ) की स्थापना की थी।कांशीराम जी के संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। कार्यक्रम का संचालन* सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकारिया मनसबी, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा,शहर सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार पठान खान,युवा नेता एकलव्य सिंह सहारा,समीर अब्बासी,समीर चौधरी,विनोद कुमार,शहर सचिव कुसुम लता, शहर सचिव तारेश्वर त्यागी,रितु,दयाशंकर सागर,शिवम सागर, लोकेश कुमार,मदन कुमार,सुखपाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

To get fast news, please like our Facebook and Twitter page
https://facebook.com/HapurUday,
https://twitter.com/hapuruday,
https://ehapuruday.com/home



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page