ATMS College of Education Menmoms
News

सरकार के 7 साल पूर्ण होनें पर भाजपा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हापुड़(अमित मुुुन्न्ना)। केंद्र की भाजपा सरकार को 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र हापुड में नगर पालिका परिषद के अंदर भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष उमेश राणा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल सदर विधायक विजयपाल आढती, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने रक्तदान करनें के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन को सर्वोपरि भाजपा ने सदैव माना है।
विधायक विजयपाल आरती ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार को 7 वर्ष पूर्ण हो गए हैं देश में विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए सरकार सकारात्मक रूप से देश की भलाई के लिए कार्य कर रही है ।
क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि इस देश में भाजपा की सरकार पिछले 7 वर्षों से है उससे पहले भी एक बार जनता ने अपनी सेवा करने का अवसर दिया परंतु आज मैं यह कहना चाहता हूं कि सत्ता से बाहर रहकर भी भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल देश की सेवा के लिए ही सतत प्रयासरत रहता है।
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि इस करोना कॉल में भाजपा वह भाजपा के कार्यकर्ता ही उन निरंतर जनता की सेवा में लगे हुए हैं इन विषम परिस्थितियों में कोई और राजनीतिक दल आज आगे आकर के सेवा कार्य नहीं करना भाजपा की सरकार केंद्रीय प्रदेश में हो या ना हो वह सदैव जनता की सेवा के लिए आगे रहती है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पुनीत गोयल, शयामेनदर त्यागी, डॉ शिवकुमार ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमंत सैनी ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज गौतम, नरेश तोमर संजय तोमर, उत्तरी मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान ,दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रवीन सिंघल, पवन गर्ग ,मंडल उपाध्यक्ष इंद्रजीत जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय बहादुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हितेश कश्यप, विक्रांत शर्मा मोनू सैनी तारा दत्त भट्ट रितिक त्यागी मनोज त्यागी कपिल पाल राहुल शर्मा आदि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page