JMS वर्ल्ड स्कूल की हर्षिता ने NEET में लहराया परचम, 598 अंक, 99.46 परसेंटाइल के साथ हासिल की शानदार सफलता

JMS वर्ल्ड स्कूल की हर्षिता ने NEET में लहराया परचम, 598 अंक, 99.46 परसेंटाइल के साथ हासिल की शानदार सफलता
हापुड़। जे एम एस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा हर्षिता बंगारी ने NEET-2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने 720 में से 598 अंक प्राप्त कर 99.46 परसेंटाइल हासिल की है।
कड़ी मेहनत का मिला परिणाम
हर्षिता की इस ऐतिहासिक सफलता पर शनिवार को विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों और स्टाफ ने हर्षिता का फूलों से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने हर्षिता और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रा की लगन, निरंतर मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का नतीजा है।
स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई
इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट के डॉ. आयुष सिंघल और डॉ. रोहन सिंघल ने भी हर्षिता की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और छात्रों के सपनों को साकार करने की प्रतिबद्धता के कारण ही विद्यालय हर साल नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
प्रबंधन और स्टाफ ने कामना की कि हर्षिता भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर देश की सेवा करे। विद्यालय में हर्षिता की इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं में भी उत्साह का माहौल है।















