M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए की तीन आवासीय योजनाओं में खाली फ्लैटों की बिक्री शुरू , पहले आओ पहले पाओ योजना,ऑनलाइन आवेदन होंगे

आज से एचपीडीए की तीन आवासीय योजनाओं में खाली फ्लैटों की बिक्री शुरू , पहले आओ पहले पाओ योजना,ऑनलाइन आवेदन होंगे

हापुड़

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने कम आय वर्ग के लोगों के लिए अपनी तीन आवासीय योजनाओं में खाली फ्लैटों की बिक्री का निर्णय लिया है। इसके लिए आज एक अगस्त से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवेदन लिए जाएंगे।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र ने बताया कि प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना में अलकनंदा/कालिंदी अपार्टमेंट व प्रीत विहार द्वितीय योजना में ईडब्लूएस,एलआईजी व एमआईजी श्रेणी के 3,4 व 6 मंजिला फ्लैट यथास्थिति में बेचे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आवेदन 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक जनहित पोर्टल पर किए जा सकेंगे। सामान्य वर्ग को सम्पत्ति मूल्य का 10 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी।
वीसी ने बताया कि आवंटन के एक माह के अंदर सामान्य को 20 प्रतिशत व आरक्षित को 25 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। ईडब्लूएस को शेष राशि 120 मासिक किस्तों में 7 प्रतिशत ब्याज पर और एलआईजी व एमआईजी को 8 त्रैमासिक किस्तों में 9.70 प्रतिशत ब्याज पर देनी होगी। 45 दिन में पूरा भुगतान करने पर 6 प्रतिशत की छूट मिलेगी। फ्री होल्ड के लिए 12 प्रतिशत व कॉर्नर के लिए 10 प्रतिशत शुल्क अतिरिक्त देय होगा।
———

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page