News
दहेज की मांग पूरी ना करने पर पत्नी के एडिट फोटो फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पति व देवर पर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप

दहेज की मांग पूरी ना करने पर पत्नी के एडिट फोटो फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पति व देवर पर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप, एफआईआर दर्ज
, हापुड़ :
थाना हाफिजपुर क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पति और देवर पर दहेज उत्पीड़न के साथ सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2016 को मेरठ के पल्लवपुरम निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। 2019 में आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। माता-पिता के न होने के कारण वह तब से भाई के साथ रह रही है।
पीड़िता ने बताया कि पति और उसके भाई ने दो फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पीड़िता की पुरानी तस्वीरों और व्हाट्सएप से ली गई फोटो को एडिट कर पोस्ट किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















