हापुड़ की तान्या त्यागी को राज्यपाल ने 2 स्वर्ण पदकों से किया सम्मानित, दीक्षांत समारोह में बढ़ाया जिले का गौरव

हापुड़ की तान्या त्यागी को राज्यपाल ने 2 स्वर्ण पदकों से किया सम्मानित, दीक्षांत समारोह में बढ़ाया जिले का गौरव
हापुड़। जनपद की बेटी तान्या त्यागी ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के 21वें दीक्षांत समारोह में दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर हापुड़ का नाम रोशन किया है।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन 17 जुलाई 2026 को प्रयागराज में किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि तान्या त्यागी को सम्मानित किया। उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी भी मौजूद रहीं।
संजय विहार, आवास विकास कॉलोनी निवासी शेखर त्यागी की पुत्री तान्या को स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा में समस्त स्नातकोत्तर उत्तीर्ण शिक्षार्थियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया गया। इसके साथ ही समस्त शिक्षार्थियों में सर्वाधिक अंक लाने पर उन्हें ‘स्वर्गीय श्रीमती चारुल पाण्डेय स्मृति स्वर्ण पदक’ से भी नवाजा गया।
तान्या की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर परिवार, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने उनकी सफलता पर गर्व जताया।











