नवविवाहिता ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

हापुड़ ।
थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी नई आबादी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मजदूरी पर गया था पति, पीछे से उठाया आत्मघाती कदमप्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गुरुग्राम (हरियाणा) की रहने वाली शबनम (19 वर्ष) का विवाह करीब छह महीने पहले चमनपुरी मठ गढ़ी के रहने वाले अनस (21 वर्ष) के साथ हुआ था। अनस पेशे से दिहाड़ी मजदूर है और परिवार का भरण-पोषण करता है।
बताया जा रहा है कि रविवार को अनस हमेशा की तरह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान घर में अकेली मौजूद शबनम ने कमरे के अंदर कथित रूप से फांसी लगा ली।
परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिसघटना के कुछ समय बाद जब परिवार के अन्य सदस्यों की नजर शबनम पर पड़ी, तो उसका शव फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।











