बच्चें के नामांकरण संस्कार के दौरान सिलेंडर में लगी आग, आग बुझाने में युवक झुलसा , अस्पताल में भर्ती

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में रविवार को एक माह के बच्चे के नामकरण समारोह के दौरान हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में घर का एक युवक झुलस गया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव लुखराड़ा निवासी कुलदीप के घर रविवार को बच्चे का नामकरण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में खाना तैयार किया जा रहा था, तभी सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान कुलदीप ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की। उसने कंबल की मदद से जलते हुए सिलेंडर को ढक दिया, जिससे आग बुझ गई। लेकिन इस बीच कुलदीप आग की चपेट में आकर झुलस गया।
घटना की सूचना परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल कुलदीप को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।











