लायंस क्लब ने निष्ठा ग्रुप के एमडी कौशल किशोर गोयल और सीए को किया सम्मानित

लायंस क्लब ने निष्ठा ग्रुप के एमडी कौशल किशोर गोयल और सीए को किया सम्मानित

एफसीए अंकित सिंघल और सीए वंदना को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए मिला सम्मान
हापुड़। लायंस क्लब की ओर से बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में निष्ठा ग्रुप के एमडी कौशल किशोर गोयल, चार्टर्ड अकाउंटेंट एफसीए अंकित सिंघल और सीए वंदना बंसल को सम्मानित किया गया।

क्लब के पदाधिकारियों ने तीनों विभूतियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि कौशल किशोर गोयल को व्यापार के साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मान दिया गया। वहीं, एफसीए अंकित सिंघल और सीए वंदना बंडल को वित्तीय जागरूकता और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कौशल किशोर गोयल ने कहा कि सम्मान से जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। निष्ठा ग्रुप आगे भी सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहेगा। एफसीए अंकित सिंघल और सीए वंदना बंडल ने लायंस क्लब का आभार जताते हुए कहा कि प्रोफेशन के साथ समाज के प्रति दायित्व निभाना भी जरूरी है।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के सदस्य, शहर के गणमान्य लोग और निष्ठा ग्रुप के कर्मचारी मौजूद रहे।











