fbpx
Astrology

अंक ज्योतिष 2020: अप्रत्याशित घटनाओं से भरा है साल 2020, जानें किस अंक के लिए कैसा रहेगा यह पूरा साल

न्यूमेरोलॉजी भविष्यवाणी 2020: भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता हम सभी के मन में रहती है। अब जब नया साल शुरू हो रहा है तो हमारे मन में नव वर्ष में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने की जिज्ञासा तो रहती ही है। अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2020 का अंक 4 बनता है। अंक 4 राहु का प्रतीक है। राहु राजनीति, अप्रत्याशित घटना, स्थापित मानदंडों का टूटना, आंदोलन आदि का प्रदर्शक है। इस साल कई अप्रत्याशित घटनाएं होंगी। राजनीतिक उठापटक खूब दिखेगी। जो लोग राजनीति, धार्मिक उपदेश, शिक्षा, टेलीकॉम और डेवलपमेंट सेक्टर में हैं, उनके लिए यह वर्ष शुभ रहेगा। जन्मांक के अनुसार यह वर्ष आपके लिए कैसा रहेगा, बता रहे हैं अंक ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार सिंह…

अंक 1 (किसी भी महीने  की   1, 10, 19  और 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

इस वर्ष आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। किसी कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। इस साल कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे और आप नई शुरुआत करेंगे। प्रभावी लोगों से सम्बन्ध बनेंगे, जो आपको आगे बढ़ने में सहयोगी होंगे। छात्रों के लिए यह साल शुभ समाचार देने वाला होगा। पारिवारिक स्तर पर वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। जो लोग अविवाहित हैं और विवाह की सोच रहे हैं, उनके विवाह का योग इस वर्ष बनेगा। हड्डी या दांत संबंधित दिक्कत हो सकती है, अत: स्वस्थ्य पर ध्यान दें, डॉक्टर से सलाह लें, टालें नहीं।

अंक 2 (किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

इस वर्ष विदेश यात्रा का योग है। परिश्रम करना होगा अपने कार्यक्षेत्र में। कुछ अहम् फैसलों में अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें। भावना में आकर फैसला लेने से हानि हो सकती है। प्यार के मामले में भी आपको व्यावहारिक होकर सोचना चाहिए, न कि भावना में बहकर। इस वर्ष जो लोग अविवाहित हैं, वे जीवनसाथी प्राप्त करेंगे। अगर बिजनेस बढ़ाना चाहते हंै तो यह वर्ष उसके लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। निर्यात के काम में भी लाभ मिलेगा। जो लोग कला के क्षेत्र में हैं, वे ख्याति व सम्मान प्राप्त करेंगे। बच्चे किसी गलत संगत में पड़ सकते हैं, अत: संतान पर विशेष ध्यान दें।

अंक 3 (किसी भी महीने की  3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

इस वर्ष आपको विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य से काम लेना होगा। हिम्मत से काम करने से सफलता मिलेगी। कृषि संबंधित कार्यों में लाभ होगा। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे। किसी धार्मिक गुरु से जुड़ाव हो सकता है। धर्म से जुड़े कार्यों में इस वर्ष रुचि बढ़ेगी। तीर्थस्थान भ्रमण करेंगे। वाणी पर नियंत्रण और खुद को विनम्र रखें, इससे आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में लापरवाही न बरतें, अन्यथा रिश्ता खो सकते हैं। जो अविवाहित हैं और विवाह की सोच रहे हैं, उनके विवाह का योग प्रबल है। खानपान पर ध्यान दें। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा।

अंक 4 (किसी भी महीने की  4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

यह वर्ष आपके लिए अति शुभ है। इस वर्ष आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी और काफी लाभकारी रहेगा। लोगों की गलतफहमी दूर होंगी और आप सफलता के नए कीर्तिमान बनाएंगे। आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। कई नए कायोंर्ं में सफलता प्राप्त होगी। धन का योग स्पष्ट है। सरकार के उच्च लोगों से सम्बन्ध बेहतर होगा। नए काम मिलेंगे। लोग आप पर विश्वास करेंगे। आपकी बातों को सुना जायेगा। परिवार को समय देने की कोशिश करें और संवाद बनाकर रखें, यह जरूरी है। जो लोग प्रेम सम्बन्ध में हैं, उनके विवाह का योग यह वर्ष प्रदान करेगा।

अंक 5 (किसी भी महीने की  5, 14 और 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

यह साल कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा, किन्तु थोड़ा परिश्रम करना होगा। इस वर्ष आपकी प्रोन्नति का योग है।  परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता से बचें, इससे रिश्तों में तनाव आ सकता है।  लोगों से संपर्क बनाए रखें, पर कुछ खास लोगों के साथ गलतफहमी हो सकती है। पैसे के मामले में सोच-समझ कर खर्च करें। महत्वपूर्ण फैसले लेने के पहले अनुभवी लोगो से सलाह जरूर ले लें। अचानक धन प्राप्ति भी हो सकती है। कानूनी मामलो में अंतत: सफलता मिलेेगी।

अंक 6 (किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

वर्ष 2020 आपको सब सुख-सुविधाएं देगा। अपने कार्यक्षेत्र की चुनैतियों का आप सफलतापूर्वक सामना करेंगे। अपने वरिष्ठ और साथ काम करने वालों के साथ संबंधों को सही रखें। इस वर्ष थोड़ा खर्च पर ध्यान रखना होगा, अन्यथा पैसे की दिक्कत आ सकती है। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे और परिवार में कोई उत्सव  भी होगा। प्रेम प्रसंग के मामले में इस वर्ष कुछ लोगों को धोखा भी मिल सकता है। व्यवसाय में वर्ष के उत्तरार्ध में सफलता मिलेगी। छात्रों को विशेष मेहनत                करनी होगी।

अंक 7 (किसी भी महीने की  7, 16 और 25  तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

यह साल आपको सभी कामों में सफलता दिलाएगा। एनजीओ, लीगल, मेडिकल, कंप्यूटर, तंत्र-मंत्र से जुड़े लोग लाभ प्राप्त करेंगे। जो लोग डेवलपमेंट सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह वर्ष विशेष अवसर देगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि अंक 7 केतु का होने के कारण किसी रिश्ते को अचानक समाप्त कर सकता है और किसी पुराने रिश्ते से फिर जुड़ाव हो सकता है। अविवाहितों के विवाह का योग है।

अंक 8 (किसी भी महीने की  8, 17 और 26  तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

इस जन्मांक वालों को इस वर्ष कठिन परिश्रम करके अंतत: सफलता मिलेगी। कार्यस्थल में कठिनाइयां आएंगी, किन्तु उनसे आराम से बाहर निकलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नए साल में आपको स्क्रैप के व्यवसाय में लाभ हो सकता है। लौह से जुड़ा कारोबार भी लाभप्रद है। कुछ लोगो का स्थान परिवर्तन भी होगा।  शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। इस वर्ष कोई नया वाहन भी खरीदेंगे। किसी कानूनी झगड़ें में न पड़ें, यदि ऐसी स्थिति आती भी है तो समझौता करना ही उचित होगा। इस वर्ष आपको अपने घर पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

अंक 9 (किसी भी महीने की  9, 18 और 27 तारीख को जन्मे व्यक्ति)-

यह वर्ष आपको रियल एस्टेट या उससे जुड़े क्षेत्र में निवेश करने से लाभ प्रदान करेगा। आप लम्बी यात्रा पर जायेंगे। यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए भी शुभ है। आपके कुछ ऐसे मित्र भी बनेंगे, जो आगे जीवन में सहयोगी होंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, अन्यथा धन हानि हो सकती है, खासकर निवेश के मामले में। सोच-समझ कर फैसला लें। माता पिता और बड़ों के सहयोग से कार्य और व्यवसाय में लाभ होगा। इस वर्ष आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। कई बार अति उत्साही भी। सलाह है कि अति उत्साही होने से बचें और रुक कर फैसला करें।

अंक ज्योतिष के बारे में जाने…
अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या है, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। अंक शास्त्र में नौ ग्रहों सूर्य, चंद्र, गुरु, बुध, शुक्र, राहु, केतु, शनि और मंगल को आधार बनाकर उनकी विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। अंक शास्त्र में प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक एक अंक निर्धारित किया गया है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है।

मूलांक-
किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि का योग अर्थात जोड़ मूलांक कहलाता है जैसे  7, 25, 16, तारीखों में जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा।



Source link

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page