अग्रसेन बंधु सेवा ग्रुप ने शुरू किया चुनाव प्रचार, गौशाला और चंडी धाम में की पूजा-अर्चना

अग्रसेन बंधु सेवा ग्रुप ने शुरू किया चुनाव प्रचार, गौशाला और चंडी धाम में की पूजा-अर्चना
अग्रवाल महासभा हापुड़ 2026-29 प्रबंध समिति चुनाव से पहले प्रत्याशियों ने लिया आशीर्वाद; संविधान संशोधन में देरी से अटकी तिथि
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। अग्रवाल महासभा हापुड़ के वर्ष 2026-2029 की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अग्रसेन बंधु सेवा ग्रुप के प्रत्याशियों ने बुधवार को श्री पंचायती गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजा-अर्चना की और विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
चंडी धाम में लिया माता का आशीर्वाद
गौशाला में पूजा के बाद प्रत्याशी हापुड़ खेड़ा स्थित श्री चंडी धाम मंदिर पहुंचे। यहां माता चंडी महारानी की पूजा-अर्चना कर चुनाव प्रचार का विधिवत शुभारंभ किया। ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा का संकल्प लेकर वे चुनाव मैदान में उतरे हैं।
संविधान संशोधन के कारण चुनाव में विलंब
चुनाव प्रचार के दौरान अग्रवाल महासभा के सदस्यों में चुनाव तिथि को लेकर उत्सुकता देखी गई। ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि महासभा के संविधान में महत्वपूर्ण संशोधन की स्वीकृति डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ से 06 जून 2026 को प्राप्त हो चुकी है। नियमानुसार स्वीकृति के बाद चुनाव तिथि का ऐलान हो जाना था।
शिकायत के चलते रुकी प्रक्रिया
पदाधिकारियों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय मेरठ में शिकायत दर्ज कराने के कारण चुनाव प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि हापुड़ की संस्थाओं में आमतौर पर हार के बाद शिकायतें होती हैं, लेकिन इस बार हार से पहले ही शिकायत दर्ज कराना और चुनाव तिथि घोषित होने से पूर्व प्रचार शुरू करना चर्चा का विषय बना हुआ है।
फिलहाल सभी प्रत्याशी और सदस्य चुनाव तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।











