M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा सांसद ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण कराने की मांग उठाई 

भाजपा सांसद ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण कराने की मांग उठाई

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अरुण चन्द्र प्रकाश गोविल ने जिलाधिकारी कविता मीना को पत्र भेजकर मेरठ रोड स्थित धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव के निवारण व कांवड यात्रा के मद्देनजर सडक़ के दोनों ओर नाला निर्माण कराने की मांग उठाई है।

    जिलाधिकारी को भेजे पत्र में भाजपा सांसद ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उचित जल निकासी नहीं होने के कारण मुख्य सडक़ों पर जलभराव होने के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

       उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में नालों के अभाव में सडक़ों पर लगातार औद्योगिक इकाइयों और बारिश का गंदा पानी जमा होने के कारण उद्योगों और आवागमन में बांधा पहुंच रही है। आगामी कांवड यात्रा के मद्देनजर स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। सडक़ पर जलभराव और गंदगी के कारण शिवभक्तों को निकलने में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी साथ ही दुघर्टना का भी खतरा बना रहता है।

    सांसद ने कहा कि आगामी कांवड यात्रा का निर्विघ्न व सुरक्षिक संपन्न कराने के दृष्टिïगत रखते हु अधिकारियों को निर्देशित किया जाये,कि कांवड यात्रा शुरू होने से पूर्व धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सडक़ के दोनों ओर पक्के नाले का निर्माण युद्घ स्तर पर कराये जाये। ।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page