अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी की ईको कार बरामद

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी की ईको कार बरामद
हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से थानाक्षेत्र से चोरी की गई ईको कार बरामद हुई है। पकड़ा गया बदमाश एनसीआर समेत अन्य राज्यों से ऑन डिमांड वाहन चोरी कर बेचता था।
हापुड़ पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आनंद विहार बिजली घर से ग्राम सबली को जाने वाले रास्ते से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की ईको कार बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एनसीआर क्षेत्र और अन्य जनपदों/राज्यों से डिमांड पर वाहन चोरी कर उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था।गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय उर्फ संजू उर्फ दीपक पुत्र चंद्रपाल उर्फ थान सिंह निवासी दराबर थाना आहार, बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह हाल में देवी धाम कॉलोनी, थाना खुर्जा नगर, बुलंदशहर में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शातिर वाहन चोर है। उसके खिलाफ हापुड़, बुलंदशहर, बदायूं और दिल्ली में लूट, चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों के 4 दर्जन यानी 48 अभियोग दर्ज हैं।











