योग दिवस पर उज्जीवन बैंक का सराहनीय आयोजन

योग दिवस पर उज्जीवन बैंक का सराहनीय आयोजन, श्रीमती ब्रह्मा देवी इंटर कॉलेज में डीएम ने किया योग
जिलाधिकारी कविता मीना ने किया शुभारंभ, स्वस्थ जीवन में योग की भूमिका बताई; बैंक के सामाजिक कार्यों की सराहना कर भविष्य में सहयोग का लिया आश्वासन
हापुड़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उज्जीवन बैंक द्वारा श्रीमती ब्रह्मा देवी इंटर कॉलेज में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कविता मीना ने किया। उन्होंने खुद भी योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
डीएम ने की बैंक की सराहना
जिलाधिकारी कविता मीना ने उज्जीवन बैंक द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। डीएम ने बैंक से भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रखने का आश्वासन लिया।
अधिकारियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, एडीएम ज्यूडिशरी मोनिका सिंह, उज्जीवन बैंक के क्षेत्राधिकारी अंकित श्रीवास्तव, मुख्य शाखा प्रबंधक उदय श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा मयंक गॉड, विवेक तिवारी, अवनीश पांडे, दुष्यंत कुमार, अश्वनी पांडे व बैंक के अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए।
सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर निरोग रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने बताया कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। नियमित योग से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।











