हापुड़ के राजेंद्र गुर्जर एसपीसीओ कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत, पशु क्रूरता रोकने की मिलेगी जिम्मेदारी

हापुड़ के राजेंद्र गुर्जर एसपीसीओ कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत, पशु क्रूरता रोकने की मिलेगी जिम्मेदारी
डीएम होंगे अध्यक्ष, सीवीओ सचिव; कमेटी करेगी बीमार-लावारिस पशुओं का रेस्क्यू, स्कूलों में चलाएगी जागरूकता अभियान
हापुड़। पशुधन विभाग के अंतर्गत पशु क्रूरता रोकने और पशु कल्याण के लिए गठित एसपीसीओ कमेटी में हापुड़ के राजेंद्र गुर्जर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर जिले के पशु प्रेमियों ने खुशी जताई है।
डीएम होंगे कमेटी के अध्यक्ष
नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स (SPCA) कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी और सचिव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी होंगे। यह कमेटी जिले में पशु क्रूरता की घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम करेगी।
राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि कमेटी जानवरों के साथ मारपीट, भूखा रखना, ओवरलोडिंग जैसी क्रूरता पर एक्शन लेगी। इसके अलावा पशु कल्याण के लिए बीमार, घायल और लावारिस पशुओं का इलाज, रेस्क्यू और शेल्टर होम पहुंचाने का काम किया जाएगा।
कमेटी पशु क्रूरता के मामलों में कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में पशुओं के प्रति दया भाव फैलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अभियान में भी संस्था सक्रिय भूमिका निभाएगी।











