M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

वनवासी कल्याण आश्रम ने अधिक मास पर लगाई मीठे पानी की छबील, राहगीरों को पिलाया शरबत

वनवासी कल्याण आश्रम ने अधिक मास पर लगाई मीठे पानी की छबील, राहगीरों को पिलाया शरबत

 

प्रधान अमित गोयल व महामंत्री आशुतोष रस्तोगी के नेतृत्व में सेवा कार्य, आश्रम के पदाधिकारियों ने प्रेम से पिलाया ठंडा शरबत

हापुड़। अधिक मास के पुण्य अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम हापुड़ की ओर से शुक्रवार, 13 जून 2026 को शहर में मीठे व ठंडे पानी की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी में राहगीरों और आम जनमानस को आश्रम के सदस्यों ने बड़े ही प्रेमभाव से शरबत पिलाकर सेवा की।

आश्रम के प्रधान अमित गोयल ने बताया कि अधिक मास में जल सेवा का विशेष महत्व है। इसी भाव से आश्रम परिवार ने मुख्य मार्ग पर छबील का आयोजन किया। दोपहर से शाम तक सैकड़ों लोगों ने मीठे शरबत का सेवन कर गर्मी से राहत पाई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने आश्रम के इस प्रयास की सराहना की।



छबील लगाने में महामंत्री आशुतोष रस्तोगी, मीडिया प्रभारी मुकुल वार्ष्णेय, राकेश कबड्डी, पदम , अर्चित ज, योगेश , बृजेश , शरद गर्ग (गोपाल ज्वैलर्स) और आशु जी (शिवम ज्वैलर्स) समेत कई सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने खुद अपने हाथों से राहगीरों को शरबत वितरित किया।



आश्रम पदाधिकारियों ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में हमेशा आगे रहता है। आगे भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रहेंगे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page