M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को नेशनल हाईवे-9 पर बड़ा हादसा टल गया। रुद्रपुर से दिल्ली जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

*राजाजी ढाबा के पास हुआ हादसा*
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी विनय कुमार मंगलवार को अपनी कार से दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जब वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राजाजी ढाबा के पास पहुंचे तो कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। विनय कुछ समझ पाते उससे पहले ही इंजन ने आग पकड़ ली और लपटें तेज हो गईं।

*मौके पर मची अफरा-तफरी*
आग लगते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कार से ऊंची-ऊंची लपटें और काला धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। कई वाहन चालकों ने भी अपनी गाड़ियां रोक लीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार को चपेट में ले लिया। कार में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।

*दमकल ने बुझाई आग, जांच शुरू*
सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि चालक समय रहते बाहर निकल आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।



*हाईवे पर लगा जाम*
कार में आग लगने के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को साइड कराकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में वाहन की वायरिंग और इंजन की नियमित जांच जरूर कराएं।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page