तेज रफ्तार बाईक ट्रक में घुसी, बाइकसवार युवकों की मौत

तेज रफ्तार बाईक ट्रक में घुसी, बाइकसवार युवकों की मौत
हापुड़(यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे बाइकसवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाईक हापुड़ से गढ़ की तरफ जा रही थी, तभी बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला फ्लाईओवर पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई, जिससे चीख-पुकार मच गई । उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।











