News
चोरों ने ट्यूबवेल से किया झटका मशीन, स्प्रे मशीन और कंप्यूटर कांटा चोरी

चोरों ने ट्यूबवेल से किया झटका मशीन, स्प्रे मशीन और कंप्यूटर कांटा चोरी
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उपेड़ा गांव के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल से चोर झटका मशीन, दो स्प्रे मशीन और एक कंप्यूटर कांटा चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है ।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव उपेड़ा निवासी किसान अमित चौधरी के गांव में खेत है, जहां ट्यूबवेल लगा है । पीड़ित ने बताया कि देर रात चोरों ने ट्यूबवेल से एक झटका मशीन, दो स्प्रे मशीन और एक कंप्यूटर कांटा चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह जब वे खेत पर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











