चार बच्चों की मां प्रेमी सहित फरार, तीन लाख रुपए व जेवरात ले जाना का आरोप , एसपी से लगाई बरामद की गुहार

चार बच्चों की मां प्रेमी सहित फरार, तीन लाख रुपए व जेवरात ले जाना का आरोप , एसपी से लगाई बरामद की गुहार
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी पत्नी को घर से तीन लाख रुपए व जेवरात सहित भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देते हुए पत्नी को बरामद करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ नगर के एक मौहल्लें निवासी अरूण ने बताया कि उसकी शादी को 16 साल हो गए हैं और उसके चार बेटियां हैं। सोमवार को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनकी पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और घर में रखे तीन लाख रुपए व लाखों रुपए के जेवरात सहित पत्नी को सोमवार को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया।
पीड़ित ने मंगलवार को एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह से मुलाकात की और तहरीर देते हुए पत्नी को बरामद करने की मांग की, जिस पर एसपी ने हापुड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।











