M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गोपाल शर्मा हत्याकांड को लेकर ब्राह्मण समाज में उबाल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोपाल शर्मा हत्याकांड को लेकर ब्राह्मण समाज में उबाल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़। जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर क्षेत्र स्थित गांव बनवारीवास उर्फ बनवारीपुर में 15 वर्षीय मासूम गोपाल शर्मा की हत्या को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग उठाई।

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मासूम गोपाल शर्मा के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की। इसके बाद एसडीएम ईला प्रकाश के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि जिस बेरहमी से मासूम गोपाल शर्मा की हत्या की गई, उससे पूरे समाज में भय और रोष का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे कानून व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती बताते हुए कहा कि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में पूरी तरह सफल नहीं हो सकी है। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, बॉबी पाठक, रोहित शर्मा, अनुराग वत्स, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, कपिल शर्मा, डॉ. करुण शर्मा, निशांत शर्मा, अभिषेक कौशिक, प्रशांत कौशिक, अमरनाथ शर्मा, प्रवीण शर्मा, प्रवीण पाठक, मयंक शर्मा, सोनू पंडित, ईश्वरचंद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अमन शर्मा, नीरज शर्मा और संजय त्यागी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page