HapurNewsUttar Pradesh
ईंद की बंधाई देते हुए सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा ईंद की बंधाई देते हुए सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वायरल करते हुए माहौल खराब करने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने सजगता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरिश तेली ने इंस्टाग्राम पर ईद की बंधाई देते हुए गौ-माता की एक विवादित वीडियो पोस्ट की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही हिंदू संगठनों व गौसेवकों नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि विवादित वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरिश को हिरासत में ले कर जांच शुरू कर दी है।











