News
फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, शराब पीने का आदि था मृतक

फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का शव बरामद, शराब पीने का आदि था मृतक
हापुड़ (यथार्थ/रिशु)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी। मृतक शराब पीने का आदि बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के फ्लाईओवर के नीचे पिलर नं 63 पर 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रजनी विहार निवासी सुबोध के रूप में हुई है। मृतक शराब पीने का आदि था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।











