M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

युवक के मुंह में पिस्टल देकर थर्ड डिग्री देने के आरोप में एसपी ने दो दरोगाओं को किया लाईनहाजिर

हापुड़।

थाना सिम्भावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को एक मामले में पुलिस द्वारा में पिस्टल मुंह देकर थर्ड डिग्री देने के आरोप में एसपी ने दो दरोगाओं को लाईन हाजिर कर दिया। जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सिंभावली के गांव माधापुर निवासी योगेन्द्र ने एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह से शिकायत की थी कि एक अप्रैल की रात को गंगा स्नान जाने के दौरान उसके गांव के ही दोस्त प्रशांत का सिखेड़ा में एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस ने प्रशांत कोअस्पताल में भर्ती कराया और चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में सिंभावली थाने में तैनात दरोगा गोविंद सिंह व विकेश कुमार को बिना शिनाख्त किए अंतिम संस्कार करने पर निलंबित कर दिया था।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि 17 मई को रविवार को सिंभावली पुलिस ने उसे करीब एक महीने पहले मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया और कमरे में ले जाकर दो घंटे तक उसे थर्ड डिग्री दी गई। आरोप था कि इस दौरान उसके मुंह में पिस्टल दे दी गई। जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई।

मामले में जांच के उपरांत एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने सिंभावली थाने में तैनात दोनों दरोगाओं यशपाल और राहुल को लाइन हाजिर कर दिया ।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page